फ़रोग-ए- उर्दू कार्यशाला, सेमिनार एवं मुशायरा का हुआ आयोजन

सुपौल। सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन में एक दिवसीय फरोग-ए-उर्दू कार्यशाला, सेमिनार एवं मुशायरा का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन एवं दीप प्रज्ज्वलन जिला प्रभारी राशिद कलीम अंसारी अवक पुलिस अधीक्षक शैशव यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी राशिद कलीम अंसारी ने कहा की उर्दू एक सौहार्द बढ़ाने वाली भाषा है इसे तकनीकी भाषा के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है एवं उर्दू का भारत की स्वतंत्रता में योगदान बहुत ही सराहनीय है।

वही इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने लोगों से अपील किया कि रोजमर्रा की जिंदगी में उर्दू को शामिल करें। इंग्लिश और हिंदी भाषा की तरह उर्दू जबान की नियमित तालीम आवश्यक है.तभी सही मायने में उर्दू भाषा का विकास संभव हो सकेगा. उन्होंने कहा कि भाषा की तरक्की के लिए सरकार द्वारा हर साल इस तरह का आयोजन किया जाता है, ताकि आम लोगों द्वारा अन्य भाषाओं की तरह उर्दू को भी बढ़ावा मिल सके।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उर्दू 800 साल पुरानी जबान है। द्वितीय राजभाषा का दर्जा मिलने के बाद भी उर्दू की तरक्की जितनी होनी चाहिए थी नहीं हो पायी है. उन्होंने कहा कि आम लोग आज उर्दू जबान को अहमियत नहीं दे पा रहे हैं. यह भाषा आपकी बातों में असर पैदा करती है उन्होंने ने कहा कि अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र में भी उर्दू भाषा को तवज्जो नहीं दी जा रही है। उर्दू को मोहब्बत की मुकम्मल जबान बताते हुए कहा कि उर्दू पढ़ने लिखने वालों में कमी है।

उन्होंने कहा कि उर्दू मादरी जबान होते हुए भी आम इंसान में उर्दू के प्रति मोहब्बत में कमी है. उन्होंने कहा कि सरकार तो प्रयास कर रही है. समाज को भी इसके लिए आगे आना होगा. इस कार्यक्रम में उर्दू के विभिन्न शायरों द्वारा गजल व मुशायरा की प्रस्तुति दी गयी I साथ ही विभिन्न आलेख पाठकों व छात्रों द्वारा उर्दू विषय पर अभिभाषण दिया गया।

उक्त अवसर उपविकास आयुक्त सुपौल सुधीर कुमार,,जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुपौल,जिला कार्यक्रम पदाधिकारीसुपौल,जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ,सुपौल एवं प्रभारी पदाधिकारी जिला उर्दू भाषा कोषांग सुपौल सहित मशहूर शायर कैंसर अली राणा ,हशमत सिद्दकी,बेगाना सारनवी, जीनत शेख ,डॉ नूर जहाँ बेगम, मो रिज़वान अहमद सचिव अंजुमन तरक्की सुपौल,मो बदीउज़्ज़मा आदि उपस्थित थे I

रिपोर्ट: पप्पू आलम, दैनिक बिहार पत्रिका, सुपौल 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083711
Users Today : 17
Users Yesterday : 28