सुपौल। रंगों के त्योहार होली को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रभारी एडीएम राशिद कलीम ने की। बैठक को संबोधित करते हुए राशिद कलीम अंसारी ने कहा कि होली सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को बढ़ाने वाला त्योहार है।
इसमें समाज के सभी वर्गों के लोग एक-दूसरे को अबीर व गुलाल लगाते हैं। इससे आपसी दूरियां मिटती है तथा बंधुत्व की भावना का विकास होता है। इसलिए जिलेवासी शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार को उल्लास के साथ मनाएं। त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता मेें है।
ऐसे में त्योहार के दिन विधि व्यवस्था संधारण के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग सक्रिय रहेगा। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी। होली में हुड़दंग करने वालों तथा अव्यवस्था का माहौल उत्पन्न करने वाले लोगों पर पैनी नजर रखी जाएगी तथा दागदार छवि वाले लोगों की विशेष रूप से निगरानी की जाएगी।
जिले में हर पर्व, त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में अच्छे से मनाये जाने की परम्परा रही है. उसके मद्देनजर इस होली के त्योहार को जिले में शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि इस होली के त्योहार को भी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करायेंगे. ऐसी उम्मीद है. जिला प्रभारी राशिद कलीम अंसारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि होली के अवसर पर रंग, गुलाल, कीचड़ आदि से खेलने का परम्परागत रही है. इस त्योहार के अवसर पर किसी को भी अभद्र एवं अश्लील तरीके से होली खेलने की इजाजत नहीं दी जायेगी।
साथ ही क्षेत्र में किसी भी प्रकार के राजनीतिक व सांस्कतिक कार्यक्रमों का आयोजन पूर्णतः प्रतिबंधित है. इसके लिए किसी को भी लाईसेंस नहीं दिया गया है और अश्लील गाने, डीजे इत्यादि ध्वनि यंत्र की बजाने की अनुमति नहीं है. उन्होंने अवगत कराया कि इस वर्ष दिनांक 13-03-2025 की रात्रि में होलिका दहन तथा दिनांक 14 व 15 मार्च को होली का त्योहार मनाये जाने की सूचना है. साथ ही वर्तमान समय में मुस्लिम समुदाय का पवित्र रमजान माह चल रहा है।
होली और रमजान के दुसरे जुमे की नमाज एक ही दिन है, इसको लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है, लोग नमाज अदा करने निकलेंगे तो बिना अनुमति के रंग न लगाए, साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि होली पर्व के अवसर पर सतर्कता बरतने के लिए सरकार से जो भी गाइडलाइन व सुझाव प्राप्त हुआ है उनका शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें, कहा कि होली को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किया जा रहा है। संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया जाएगा।
वहीं बैठक को संबोधित करते हुए सुपौल पुलिस अधीक्षक शैशव यादव के द्वारा बताया गया कि डीजे व लाउडस्पीकर की ध्वनि नियंत्रित रहे व किसी भी तरह का कोई आपत्तिजनक गाना नहीं चलाये, किसी भी तरह की कोई घटना होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करें। एसपी शैशव यादव ने कहा कि सोशल मीडिया पर खबरों की पुष्टि के बगैर ही आप किसी भी प्रकार की खबर को आगे भेजने से पहले उसकी पुष्टि कर लें कि यह सत्य है या नहीं।
यदि किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता भ्रामक खबर को फैलाने के लिए पायी जाती है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। पुलिस के द्वारा असामाजिक और अराजक तत्वों को चिन्हित करके उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर को फैलाने से बचें। जिला में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु वैधानिक नियमों का शत प्रतिशत अनिवार्य रुप से पालन किया जाना है।
अगर कोई अराजकतत्व अराजकता फैलाने की कोशिश करेगा, उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी थाना अध्यक्षों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष नजर रखने को कहा गया। सभी अध्यक्षों को थाना क्षेत्र में लगातार सघन गश्ती एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, लॉज, होटल आदि की निरंतर जाँच करने को कहा गया।
सूचना संकलन पर विशेष बल देने का निदेश दिया गया। चौकीदारों के माध्यम से भी आसूचना संकलन सुनिश्चित करने को कहा गया। प्राप्त सूचना के आधार पर कारगर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारी को भी हिदायत दिया की ड्यूटी के समय किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, बैठक में सभी जिला स्तरीय प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी तथा शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।
रिपोर्ट: पप्पू आलम, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 41
Users Yesterday : 42