होली पर कड़ी निगरानी, असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर – एसडीओ

शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराने के लिए प्रशासन मुस्तैद

सुपौल। त्रिवेणीगंज अनुमंडल सभागार में सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी शंभू नाथ की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में होली पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में दोनों समुदायों के लोग मौजूद रहे।

एसडीओ शंभू नाथ ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में हर पर्व को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की परंपरा रही है, और इस बार भी होली को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। उन्होंने स्पष्ट किया कि होली के अवसर पर किसी को भी अभद्रता, अश्लीलता, या जबरन रंग लगाने की अनुमति नहीं होगी।

कड़े दिशा-निर्देश, डीजे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर पाबंदी

एसडीओ ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में किसी भी प्रकार के राजनीतिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए किसी को भी लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। डीजे और अश्लील गानों पर सख्त रोक रहेगी।

होली और रमजान एक ही दिन, प्रशासन अलर्ट मोड में

इस वर्ष 13 मार्च को होलिका दहन, जबकि 14 और 15 मार्च को होली मनाई जाएगी। इसी दौरान मुस्लिम समुदाय का पवित्र रमजान माह भी चल रहा है और दूसरे जुमे की नमाज भी उसी दिन होगी। ऐसे में प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने का निर्णय लिया है।

एसडीओ ने कहा कि नमाज अदा करने के लिए निकलने वालों पर जबरन रंग लगाने की अनुमति नहीं होगी। सभी थाना अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करें। सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।

85 जगहों पर तैनात रहेंगे पुलिस बल, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

अनुमंडल क्षेत्र में 85 स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा दिन-रात पुलिस गश्ती दल सक्रिय रहेगा और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी।

डीएसपी बिपिन कुमार ने कहा कि होली सामाजिक समरसता और भाईचारे का पर्व है, इसे शांति और उल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए। प्रशासन संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम कर रहा है और अवैध शराब कारोबारियों पर भी सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से संयम और समझदारी के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

बैठक में मौजूद अधिकारी एवं गणमान्य लोग

बैठक में बीडीओ अभिनव कुमार, थाना अध्यक्ष त्रिवेणीगंज रामसेवक रावत, अस्पताल मैनेजर आबीद अहमद, डीसीएलआर संस्कार रंजन, पंचायत समिति सदस्य बोधी यादव, समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट—पप्पु आलम ,दैनिक बिहार पत्रिका

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083711
Users Today : 17
Users Yesterday : 28