कुरसेला में बंद घर को बनाया निशाना, चोरों ने 12 लाख की चोरी को दिया अंजाम

सोना-चांदी, नगदी और कीमती सामान उड़ाए, पुलिस जांच में जुटी

कुरसेला (कटिहार)‌। जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत टेंगरिया टोला में चोरों ने एक सुनसान घर को निशाना बनाकर करीब 12 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। वारदात मंगलवार रात की है, जब घर के मालिक गृह प्रवेश के निमंत्रण पर रिश्तेदार के यहां गए थे। इस दौरान चोरों ने ताला काटकर घर में प्रवेश किया और सोना, चांदी, नगदी, कपड़े और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए

रिश्तेदार के घर गई थी परिवार, लौटने पर टूटा मिला ताला

गृहस्वामिनी गुंजन देवी, पति स्वर्गीय अखिलेश प्रसाद जायसवाल ने कुरसेला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, मंगलवार शाम 4:30 बजे वे अपने रिश्तेदार के घर फूल डोभी गेड़ावारी में गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। सभी कमरों के दरवाजे को ताला लगाकर गई थी, लेकिन रात अधिक होने के कारण वे घर नहीं लौट पाईं।

पड़ोसियों ने दी चोरी की सूचना

बुधवार सुबह पड़ोसियों ने फोन कर घर के ताले टूटे होने की जानकारी दी। आनन-फानन में जब वे घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे से लेकर सभी कमरों के ताले टूटे मिले। गोदरेज का लॉकर भी टूटा था, जिसमें रखे 10 भर सोने के गहने, 35 भर चांदी के आभूषण, 1 लाख रुपये नकद, साड़ियां, कपड़े और मोबाइल फोन गायब मिले

पुलिस जांच में जुटी, इलाके में दहशत का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही कुरसेला थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों से पूछताछ करने का आश्वासन दिया है

इलाके में बढ़ती चोरियों से दहशत

इस चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश है। लोगों का कहना है कि कुरसेला और आसपास के इलाकों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है।

गृहस्वामिनी गुंजन देवी ने पुलिस प्रशासन से न्याय और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। वहीं, पुलिस ने जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, कटिहार 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083687
Users Today : 21
Users Yesterday : 32