कुरसेला के मजदिया गंगा घाट पर हादसा, रिश्तेदारी में आया था युवक
कुरसेला (कटिहार)। कुरसेला थाना क्षेत्र के मजदिया गंगा घाट पर शनिवार को एक युवक ने बच्ची की जान बचाने के प्रयास में अपनी जान गंवा दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगा घाट पर कुछ बच्चे नहा रहे थे, तभी एक बच्ची गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने के लिए 18 वर्षीय प्रिंस कुमार (निवासी मड़वा, थाना बिहपुर) नदी में कूद गया, लेकिन तेज बहाव में वह खुद संतुलन खो बैठा और डूब गया।
इलाज से पहले ही तोड़ दिया दम
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को पानी से बाहर निकाला और परिजनों ने उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक अपने मौसी के घर रिश्तेदारी में आया हुआ था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही कुरसेला पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया। मामले की जानकारी मिलने पर अंचलाधिकारी अनुपम और राजस्व कर्मचारी आकाश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे।
परिवार में मचा कोहराम
युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इस दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
गंगा घाट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"







Users Today : 13
Users Yesterday : 25