सुनीता विलियम्स की सफलता पर हर्ष, भारतीय मूल के वैज्ञानिकों की प्रतिभा को बताया गौरवशाली

दैनिक बिहार पत्रिका डिजिटल, गया। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की सकुशल पृथ्वी वापसी पर देशभर में हर्ष का माहौल है। इसी क्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा और भाजपा जिला के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने खुशी जताते हुए इसे भारत के लिए गौरव का क्षण बताया।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि सुनीता विलियम्स की सफलता भारतीय मूल के वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष यात्रियों की प्रतिभा को पूरी दुनिया में स्थापित करती है। उन्होंने इसे भारत और अमेरिका के वैज्ञानिक सहयोग का एक महत्वपूर्ण उदाहरण बताया, जिससे आने वाली पीढ़ियां प्रेरित होंगी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि महिला सशक्तिकरण के दृष्टिकोण से भी ऐतिहासिक है।

वहीं, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि यह भारत के लिए गर्व की बात है कि हमारे मूल की बेटी अंतरिक्ष मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर लौटी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह उपलब्धि भारतीय युवाओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अपनी खुशी जाहिर की और सुनीता विलियम्स को बधाई दी। बधाई देने वालों में भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी अशोक प्रसाद भारती, भाजपा युवा नेता सिद्धिविनायक सार्थक, शमंजू देवी, अजय भट्टाचार्य, डॉ. एस.बी. मिश्रा, रामबालक पांडे, सुप्रिया सिंह, नीलम कंडुलना, महजबी परवीन, ललन कुमार, शंभू सिंह, मनोरमा कोगारी, सीता देवी, मंटू कुमार, महेश यादव, बबलू कुमार आदि शामिल रहे।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083777
Users Today : 2
Users Yesterday : 25