खगड़िया। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की नारी शक्ति रथ यात्रा के तहत शुक्रवार को खगड़िया पहुंचीं प्रदेश प्रवक्ता सह महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष भारती मेहता एवं उनकी टीम का जिले में जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं ने रहीमपुर ढ़ाला, जदयू कार्यालय और अलौली प्रखंड के इचरूआ में फूलमालाओं एवं बुके से अभिनंदन कर उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
रथ यात्रा के स्वागत में जुटी महिला कार्यकर्ताओं ने “2025-225, फिर से नीतीश”, “महिलाओं का उद्धार – नीतीश कुमार”, “नीतीश कुमार जिंदाबाद” जैसे नारों से माहौल को पूरी तरह चुनावी रंग में रंग दिया।
शहर स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार और इचरूआ में आयोजित नारी शक्ति जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राका सहाय ने की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भारती मेहता ने नीतीश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं और उनके सामाजिक उत्थान की दिशा में उठाए गए ठोस कदमों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार की महिलाएं सशक्त बनी हैं। पंचायती राज एवं नगर निकाय में 50% आरक्षण, शिक्षा और नौकरियों में 35% आरक्षण, जीविका दीदी, आशा, ममता योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, बालिका साइकिल योजना और स्कूल ड्रेस जैसी योजनाओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह, दहेज प्रथा और शराबबंदी जैसे सामाजिक सुधारों से भी महिलाओं की स्थिति में ऐतिहासिक परिवर्तन आया है।
पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने कहा कि आज महिलाएं जिस ऊंचाई तक पहुंची हैं, उसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जाता है। वहीं जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने कहा कि महिलाओं में दिख रहा जोश इस बात का संकेत है कि 2025 में एनडीए 225 सीटें जीतकर फिर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाएगा।
जदयू नेत्री अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री की महिला उद्यमी योजना ने महिलाओं को व्यवसाय की दिशा में भी प्रेरित किया है। वहीं कार्यक्रम को जदयू की प्रदेश स्तरीय नेत्रियों रीना चौधरी, राजकुमारी बिभू, साधना देवी सदा, नीलम वर्मा, रेणुका कुशवाहा, अनिता मिश्रा, शोभा देवी और वीणा पासवान ने भी संबोधित किया और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में जदयू जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, स्थानीय मुखिया कुमकुम देवी, जिला महासचिव राजीव रंजन, दिलीप पोद्दार, राजनीति प्रसाद सिंह, पंकज चौधरी, राजवर्धन कुशवाहा, हर्षवर्धन कुशवाहा, दिलीप सिंह, नरेश सिंह और मोहन सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
—ब्यूरो रिपोर्ट :दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 23
Users Yesterday : 42