गोगरी को पुनः विधानसभा बनाने की मांग तेज, 23 मार्च को बुद्धिजीवियों की महत्त्वपूर्ण बैठक

प्रियव्रत सिंह की अध्यक्षता में गोगरी अनुमंडल में जुटेंगे समाजसेवी, बुद्धिजीवी व जनप्रतिनिधि

गोगरी (खगड़िया)। क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग—गोगरी को पुनः विधानसभा का दर्जा दिए जाने को लेकर एक बार फिर से आवाज बुलंद होने जा रही है। इसी कड़ी में आगामी 23 मार्च, रविवार को दोपहर 12 बजे, गोगरी अनुमंडल स्थित विधिज्ञ संघ (वकालतखाना) में एक महत्त्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है।

प्रियव्रत सिंह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में क्षेत्र के समाजसेवी, बुद्धिजीवी, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व जनप्रतिनिधि दलगत भावना से ऊपर उठकर भाग लेंगे। बैठक का उद्देश्य गोगरी को फिर से विधानसभा क्षेत्र का दर्जा दिलाने के लिए जनसंपर्क, रणनीति और आंदोलन की रूपरेखा तय करना है।

बैठक में झौआ बहियार पंचायत, हरिनमार पंचायत, बौरना, भदलय, झीटकिया, महेशखूंट, समसपुर, मदारपुर सहित आसपास के क्षेत्रों को गोगरी विधानसभा में शामिल करने की मांग को लेकर चर्चा की जाएगी।

प्रियव्रत सिंह ने क्षेत्र के सभी जागरूक नागरिकों, युवाओं, छात्र संगठनों और विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक संगठनों से समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ एक क्षेत्रीय मांग नहीं, बल्कि गोगरी की अस्मिता और हक की लड़ाई है।

उल्लेखनीय है कि गोगरी कभी एक स्वतंत्र विधानसभा क्षेत्र हुआ करता था, जिसे बाद में परिसीमन के तहत समाप्त कर दिया गया। तब से ही क्षेत्र में इसे पुनः बहाल करने की मांग उठती रही है।

यह बैठक गोगरी के भविष्य की दिशा तय करने वाली साबित हो सकती है।

रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081722
Users Today : 23
Users Yesterday : 42