समस्तीपुर (पटोरी)। पटोरी प्रखंड के उत्तरी धमौन गांव में पेड़ से लटकी सुधीर कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक स्व. अबधेश राय के पुत्र थे। इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलने पर जन सुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष राज कपूर सिंह पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान उन्होंने घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन से बात कर मामले की निष्पक्ष जांच और जल्द से जल्द हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए जन सुराज पार्टी हर संभव प्रयास करेगी।
इस मौके पर गुलशन कुमार, हेमंत कुमार राय, सुधीर कुमार राय सहित कई लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट: रामरूप राय, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 21
Users Yesterday : 32