खगड़िया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परमानंदपुर के पास एनएच-31 पर सोमवार की अहले सुबह एक दर्दनाक हादसे में होमगार्ड अभ्यर्थी की मौत हो गई। मृतक की पहचान रहीमपुर चौधरी टोला निवासी छाबो साह के 25 वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार के रूप में की गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी अज्ञात तेज़ रफ्तार वाहन ने मिथुन को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के करीब डेढ़ घंटे तक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा रहा। बाद में स्थानीय लोगों ने पहचान कर परिजनों को सूचना दी।
मिथुन अपने चार भाइयों और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी असमय मृत्यु से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजन बेसुध हैं और घर में कोहराम मचा है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 21
Users Yesterday : 32