दैनिक बिहार पत्रिका डिजिटल, नई दिल्ली। दिल्ली में ईद की नमाज़ को लेकर AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अगर मस्जिदों या ईदगाहों में जगह नहीं मिली, तो नमाज़ी सड़कों पर भी नमाज़ पढ़ेंगे। उन्होंने साफ कहा कि यह मेरठ या संभल नहीं, बल्कि दिल्ली है – और यहां नमाज़ घर की छत से लेकर सड़क तक कहीं भी हो सकती है।
शोएब जमई ने बीजेपी नेताओं पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि वे जानबूझकर ईद की नमाज़ को लेकर गलत बयानबाज़ी कर रहे हैं। उन्होंने तर्क दिया कि जब कांवड़ यात्रा के समय मुख्य सड़कों को घंटों के लिए बंद किया जा सकता है, तो नमाज़ के लिए 15 मिनट की बंदी पर आपत्ति क्यों?
इस बयान ने दिल्ली की सियासत में एक नया मोड़ ला दिया है। अब देखना होगा कि इसका राजनीतिक असर क्या पड़ता है और क्या प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई करता है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"







Users Today : 2
Users Yesterday : 25