आत्महत्या के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गांव में मचा हड़कंप!

दैनिक बिहार पत्रिका डिजिटल, नालंदा। ज़िले के माहुरी गांव में मंगलवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक जान देने की नीयत से मोबाइल टावर पर चढ़ गया। गांव के लोगों की भीड़ जुट गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों ने मशक्कत कर युवक को नीचे उतारा। युवक की पहचान पांकी गांव निवासी गोलू कुमार के रूप में हुई है। गोलू ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वह अपने माता-पिता की मौत के बाद लगातार शोषण और मारपीट का शिकार हो रहा है, जिससे तंग आकर वह आत्महत्या करना चाहता था।

पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर युवक को मानसिक रूप से अस्थिर बताया है और उसके इलाज की सिफारिश की है। इस खौफनाक घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083777
Users Today : 2
Users Yesterday : 25