शुरू हुआ साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण

दैनिक बिहार पत्रिका डिजिटल, पटना। 2025 का पहला सूर्य ग्रहण शुरू हो गया है। यह आंशिक सूर्य ग्रहण है, जो दोपहर 2:21 बजे से शुरू होकर शाम 6:14 बजे तक चलेगा। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतककाल भी लागू नहीं होगा।

खास बात यह है कि ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस सूर्य ग्रहण के दिन शनि गोचर का संयोग करीब 100 साल बाद बन रहा है। यह दुर्लभ खगोलीय घटना उत्तरी एशिया, उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका, यूरोप और उत्तरी ध्रुव में नजर आएगी।

ग्रहण के दौरान सूर्य का अद्भुत नजारा देखकर लोग हैरान हैं। हालांकि, भारत में सूर्य ग्रहण न दिखने के बावजूद इसे लेकर लोगों में उत्सुकता है। विज्ञान और ज्योतिष के नजरिए से यह ग्रहण खास माना जा रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083687
Users Today : 21
Users Yesterday : 32