34 लाख की घड़ी पहनने पर विवाद, सलमान को मां ने किया था गिफ्ट
एजेंसी न्यूज़, मुम्बई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनकी घड़ी ने बवाल मचा दिया है। दरअसल, सलमान ने एक ऐसी घड़ी पहनी है जिसमें राम मंदिर की तस्वीर बनी है। इसे लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन रजवी ने सलमान खान को शरीयत का गुनहगार करार दिया है।
मौलाना रजवी का कहना है कि इस्लाम में ऐसी चीज पहनना मना है, जो धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाए। उन्होंने सलमान को कड़ी नसीहत देते हुए कहा कि देश का संविधान सभी धर्मों को मान्यता देता है, लेकिन ऐसी वस्तुएं पहनना शरीयत के खिलाफ है।
कांग्रेस नेता उदित राज ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “जो चाहे वो पहने, यह उनका व्यक्तिगत अधिकार है।”
इस महंगी घड़ी की कीमत लगभग 34 लाख रुपए बताई जा रही है और पूरे विश्व में इसकी केवल 49 यूनिट ही उपलब्ध हैं। सलमान खान ने बताया कि यह घड़ी उन्हें उनकी मां ने तोहफे में दी थी।
सलमान के फैंस इस विवाद पर खामोश नहीं हैं और सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में जमकर पोस्ट कर रहे हैं।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 17
Users Yesterday : 28