तेज हवाओं ने बढ़ाई आग की भयावहता, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले में अगलगी का ऐसा तांडव हुआ कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गोगरी प्रखंड के पौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महांत गांव में एक भीषण आग लगने से एक साथ 25 घर जलकर राख हो गए। लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है और चारों तरफ चीख-पुकार मची हुई है।
सूत्रों के अनुसार, आग पहले एक घर में लगी थी, लेकिन तेज हवाओं के कारण देखते ही देखते पूरे इलाके में फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीणों को घरों से सामान निकालने का भी मौका नहीं मिला। घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची दोनों टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की भयावहता इतनी थी कि फायर ब्रिगेड कर्मियों को भी कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुटी है। प्रभावित परिवारों की आंखों में आंसू और दिल में दर्द है। वे अब सरकार से मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही राहत सामग्री और सहायता प्रदान की जाएगी।
इस घटना ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। लोग अब भी सदमे में हैं और सरकार से मुआवजे की गुहार लगा रहे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 21
Users Yesterday : 32