खगड़िया में निकलेगी भव्य स्वर्वेद यात्रा, 25 राज्यों में एक साथ 324 स्थानों पर होगा आयोजन

खगड़िया। भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2082 और सदफलाब्द 137 के उपलक्ष्य में विहंगम योग संत समाज खगड़िया द्वारा बेलदौर बाजार में भव्य स्वर्वेद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन ब्रह्म विद्या विहंगम योग के आचार्य सद्गुरु स्वतंत्र देव जी महाराज और संत विज्ञान देव जी महाराज के सानिध्य में “हर घर स्वर्वेद – घर घर स्वर्वेद” के उद्घोष के साथ किया जाएगा। विहंगम योग संस्थान द्वारा इस विश्वव्यापी यात्रा में देश के 25 राज्यों के 324 स्थानों पर एक ही दिन, एक ही समय पर यात्रा निकाली जाएगी।

विहंगम योग के संस्थापक, अमर हिमालय योगी अनन्त श्री सद्गुरु सदाफलदेव जी महाराज द्वारा रचित स्वर्वेद को अध्यात्म जगत का अनमोल ग्रंथ माना जाता है। यह ग्रंथ योग-समाधि की अवस्था में प्राप्त दिव्य अनुभवों का संग्रह है। स्वर्वेद (स्वः+वेद) का शाब्दिक अर्थ है आत्मा और परमात्मा का यथार्थ ज्ञान। इस ग्रंथ में कुल 3906 दोहे हैं जो सरल हिंदी भाषा में लिखे गए हैं। इन दोहों के पाठन से जीवन में शुभ संस्कारों का जागरण और अशुभ प्रवृत्तियों का नाश होता है।

खगड़िया जिले के बेलदौर बाजार में इस यात्रा का आयोजन 30 मार्च 2025, दिन रविवार को सुबह 8 बजे से किया जाएगा। यात्रा का रूट भगवती स्थान बेलदौर से शुरू होकर प्रखंड कार्यालय, थाना, बेलदौर बाजार होते हुए पुनः भगवती स्थान पर समाप्त होगा।

शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि संत समाज खगड़िया द्वारा आयोजित इस यात्रा में जिले के सभी गुरु भाई-बहनों से शामिल होकर स्वामी जी और स्वर्वेद के प्रति अपना प्रेम और श्रद्धा प्रकट करने का आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा अध्यात्मिक उत्थान का माध्यम है और इसे मिलकर सफल बनाना हमारी जिम्मेदारी है।

स्वर्वेद यात्रा में मुख्य रूप से शिक्षक सिद्धार्थ कुमार, पंकज दास, रविंद्र दास, सुशील दास, महेश्वर दास, उमाकांत दास, निरंजन दास, नितेश दास, मनोरंजन कुमार, सौरव कुमार, मिथुन कुमार, मिथलेश शर्मा और मिंगो दास शामिल रहेंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083711
Users Today : 17
Users Yesterday : 28