छह में से पांच मामलों का निपटारा, जमीन और दाम्पत्य विवादों पर दिखा समझौते का असर
गोगरी (खगड़िया) – गोगरी प्रखंड के रामपुर ग्राम कचहरी में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में सरपंच नूर आलम की अध्यक्षता में कुल छह मामलों की सुनवाई हुई, जिसमें तीन फौजदारी और तीन दीवानी मामले थे।
सरपंच ने निभाई ‘समधी धर्म’, नवविवाहिता की हुई विदाई
वार्ड नं 28 के मो. चांद अली ने अपने दामाद पर शादी के बाद बेटी को विदा न करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद सरपंच की पहल पर सहमति बनी और नवविवाहिता को ससुराल रवाना किया गया।
जमीन को लेकर ‘भाई-भाई’ में सुलह
फतेहपुर निवासी विभीषण कुमार ने अपने तीन भाईयों पर जमीन बंटवारे में हिस्सा न देने और मारपीट का आरोप लगाया था। समझौते के तहत वाहन छोटे भाई के नाम कर मामला सुलझा।
चौहद्दी का झगड़ा पहुंचा कचहरी, अनुपस्थिति में खारिज हुआ केस
फतेहपुर निवासी अशोक वर्मा ने जमीन मापी को लेकर अपने पड़ोसी प्रदीप झा पर शिकायत की थी, लेकिन प्रतिवादी की अनुपस्थिति के चलते वाद खारिज कर दिया गया।
बाकी तीन पुराने मामलों का भी हुआ पटाक्षेप
जनता दरबार में तीन अन्य पुराने मामलों का भी निष्पादन कर दिया गया। मौके पर उपसरपंच आसमां खातून, न्याय मित्र प्रेमलत्ता कुमारी, न्याय सचिव सोनी प्रियंका समेत कई लोग उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 17
Users Yesterday : 28