सांसद राजेश वर्मा का संवेदनशील पहल: दिवंगत केदार नारायण आजाद को दी श्रद्धांजलि

माड़र में शोक संतप्त परिवार को सांत्वना, दुख की घड़ी में साथ रहने का दिया भरोसा

खगड़िया – खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद राजेश वर्मा ने अपनी संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिचय देते हुए शनिवार को माडर निवासी लोजपा (रा) के जिला प्रवक्ता मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह के दिवंगत पिता केदार नारायण आजाद के निधन पर उनके निवास स्थान पर जाकर शोक संवेदना प्रकट की।

सांसद राजेश वर्मा ने दिवंगत केदार नारायण आजाद के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह को गले लगाकर ढांढस बंधाया और कहा कि दुख की इस घड़ी में वे और पार्टी हमेशा उनके साथ खड़ी है। सांसद वर्मा की इस आत्मीयता और संवेदनशीलता को लेकर क्षेत्रवासियों में सराहना का माहौल है।

सांसद का सादगीपूर्ण व्यवहार, जनता के प्रति समर्पण का उदाहरण

सांसद राजेश वर्मा का स्थानीय परिवार के प्रति अपनत्व और सहानुभूति का यह भाव लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर दुख साझा किया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

स्थानीय नेताओं का भी रहा समर्थन

इस अवसर पर लोजपा जिला अध्यक्ष शिवराज यादव, सांसद प्रतिनिधि पवन जयसवाल, लोजपा के प्रदेश महासचिव रतन पासवान, प्रदेश सचिव रंजन सिंह और सैकड़ों स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद थे। सांसद वर्मा के इस आत्मीय व्यवहार की हर ओर सराहना हो रही है।

जनता के नेता के रूप में पहचान बना चुके सांसद राजेश वर्मा ने इस दुखद अवसर पर परिवार को संबल देकर एक बार फिर अपने कर्तव्यनिष्ठ और संवेदनशील छवि को और मजबूत किया।

रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083687
Users Today : 21
Users Yesterday : 32