खगड़िया: भटककर महेशखुंट पहुंची वृद्ध महिला, बेटे रंजीत सिंह की तलाश

सही से सुन नहीं पाती, मदद से परिवार से मिलने की उम्मीद

दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया महेशखुंट में एक वृद्ध महिला भटककर पहुंच गई है, जो अपना नाम नहीं बता पा रही है। वह अपना बेटा रंजीत सिंह बताती है और कहती है कि उसका मैके पकरैल और ससुराल मीरगंज (गोगरी-जमालपुर) है। महिला थोड़ी कम सुनती है, जिससे सही जानकारी मिल पाने में दिक्कत हो रही है।

पटेल हाईस्कूल रोड पर मिली महिला
यह महिला इस समय महेशखुंट के पटेल हाईस्कूल रोड पर मौजूद है। स्थानीय लोगों ने महिला से पूछताछ की, लेकिन कम सुनाई देने के कारण स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई। महिला लगातार अपने बेटे रंजीत सिंह का नाम ले रही है।

परिवार से मिलाने के लिए अपील
स्थानीय लोग और दैनिक बिहार पत्रिका सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि अगर आपके आसपास या रिश्तेदारों में किसी का नाम रंजीत सिंह है, जिसका संबंध पकरैल या मीरगंज (गोगरी-जमालपुर) से हो, तो कृपया इस महिला की पहचान में मदद करें।

संपर्क करें
अगर कोई भी जानकारी मिलती है तो निम्नलिखित नंबर पर संपर्क किया जा सकता है:
7488969804

आपकी मदद से मिल सकता है परिवार से बिछड़ा सदस्य
इस महिला को उसके परिवार से मिलाने के लिए आपकी छोटी सी मदद बहुत महत्वपूर्ण हो सकती है। कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।

ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078403
Users Today : 7
Users Yesterday : 20