कटिहार। जिले के कुरसेला प्रखंड में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का रिक्त पद लंबे समय से चुनौती बना हुआ था। इस पद पर फलका के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामदहीन प्रसाद को अतिरिक्त प्रभार देकर कार्य लिया जा रहा था, जिससे तीन से चार प्रखंडों के प्रभार के कारण छात्र और शिक्षकेत्तर कर्मियों के कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही थी।
इस समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आदेश जारी कर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शांतनु ठाकुर को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। शांतनु ठाकुर ने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था तक उन्हें प्रभार दिया गया है और आगामी सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
स्थानीय शिक्षकों और कर्मियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि अब शैक्षणिक कार्यों में तेजी आएगी और लंबित कार्यों का निष्पादन भी सुचारू रूप से हो सकेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका, कटिहार
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 17
Users Yesterday : 28