मानसी (खगड़िया): मानसी के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब एक ट्रक और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान बिपीन मंडल के पुत्र के रूप में हूई है, जो बेगूसराय के ढोढ़ीया दादपुर गांव का रहने वाला था। युवक बंधन बैंक में काम करता था और आज सुबह अपनी बाइक (नंबर: BR10A 5521) से कहीं जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मानसी थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
दैनिक बिहार पत्रिका की अपील:
इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार का खौफनाक चेहरा दिखा दिया है। दैनिक बिहार पत्रिका लोगों से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें और गाड़ी धीमी गति से चलाएं। “जान है तो जहान है” – कृपया सड़क पर अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ख्याल रखें।
रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 25
Users Yesterday : 45