रामनवमी पर गया में भव्य सेवा शिविर का आयोजन, मानवता और सेवा की मिसाल बने डॉ. मनीष पंकज मिश्रा

गया (बिहार)। रामनवमी के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में गया जिले में ऐतिहासिक रामनवमी जुलूस के दौरान भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस पावन मौके पर राम भक्तों की सेवा के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए, जहां ठंडे लेमन शरबत, चना, फल और प्रसाद का वितरण किया गया।

डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने स्वयंसेवकों के साथ मिलकर पूरे उत्साह और समर्पण भाव से राम भक्तों की सेवा में भाग लिया। उन्होंने कहा कि रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन मूल्यों, सत्य, धर्म और न्याय के प्रति आस्था का प्रतीक है। इस दिन राम भक्तों की सेवा करना वास्तव में पुण्य का कार्य है और यह मानवता की सच्ची सेवा है।

गया के ऐतिहासिक रामनवमी जुलूस में हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी देखने को मिली। तेज धूप और गर्मी के बावजूद राम भक्त “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ श्रद्धा और भक्ति में डूबे नजर आए। इस बीच डॉ. मिश्रा द्वारा लगाए गए सेवा शिविर ने प्यासे और थके भक्तों को राहत पहुंचाई और उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।

सेवा शिविर में हर भक्त का आत्मीय स्वागत किया गया और उन्हें शीतल जल, लेमन शरबत, ताजे फल और चने से परोसा गया प्रसाद दिया गया। यह आयोजन न केवल सामाजिक सेवा की मिसाल बना बल्कि समाज में समरसता और सहयोग की भावना को भी मजबूत किया।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि इस आयोजन को हर वर्ष और भी भव्य रूप में किया जाएगा ताकि राम भक्तों को हर संभव सुविधा दी जा सके। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार प्रकट किया और आग्रह किया कि श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाते हुए समाज सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सुनील बंबइया, पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, वार्ड पार्षद सारिका वर्मा, मधु शर्मा, राखी अग्रवाल, रीना सिंह, रूबी देवी, निशानंदन, शर्मिला देवी, सीमा कुमारी, पूनम देवी, शैल देवी, आराध्या वर्मा, जिया वर्मा, विकी, राजकुमार, राजू जी, अभिषेक कुमार, महेश यादव, बबलू कुमार, मंटू कुमार सहित दर्जनों लोग सेवा शिविर में सक्रिय रूप से लगे रहे।

रामनवमी के इस पावन अवसर पर गया में आयोजित यह सेवा शिविर आस्था, सेवा और सद्भावना का अद्भुत संगम बना, जो सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

079905
Users Today : 28
Users Yesterday : 24