खगड़िया में अपराध पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 24 घंटे में 11 अपराधी गिरफ्तार!

खगड़िया। जिले में अपराध और नशाखोरी पर शिकंजा कसते हुए खगड़िया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, विगत 24 घंटे में पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 11 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों में हत्या, नशाखोरी और अन्य गंभीर मामलों में लिप्त अपराधी शामिल हैं।

पसराहा थाना: हत्या के आरोपी दबोचे गए

पसराहा थाना कांड संख्या 80/25, दिनांक 06.04.25 के तहत धारा-303 (2) बी०एन०एस० के तहत वांछित दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

  1. नीरज कुमार (पिता: सतीशमुनी, निवासी: तेहाय)
  2. रोशन कुमार (पिता: ढालो शर्मा, निवासी: झंझरा)
    दोनों अभियुक्तों को पसराहा थाना, जिला-खगड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मानसी थाना: नशाखोरी में लिप्त अपराधी पकड़ा गया

मानसी थाना पुलिस ने नशाखोरी के मामले में कुख्यात नशेड़ी अभियुक्त सुजीत कुमार (पिता: दुखी सिंह, निवासी: चकहुसैनी) को गिरफ्तार किया।

अलौली थाना: नशे में धुत्त दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी

अलौली थाना पुलिस ने नशाखोरी के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

  1. राजवंश मंडल (पिता: मनोज मंडल, निवासी: रामपुर)
  2. शिवम कुमार (पिता: सुबोध मंडल, निवासी: रामपुर)
    दोनों अभियुक्त नशे की हालत में पाए गए और पुलिस ने इन्हें हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की।

मुफस्सिल थाना: अवैध शराब तस्करी पर कड़ा प्रहार

मुफस्सिल थाना कांड संख्या 51/25, दिनांक 07.04.25 के तहत धारा 30 (ए) एक्स एक्ट 2018 के अंतर्गत अवैध शराब तस्करी में लिप्त चालक मो० शमीम अंसारी (पिता: मो० तवारक अंसारी, निवासी: परबतपुर, थाना: गोबिंदपुर, जिला: धनबाद) को गिरफ्तार किया गया।

मड़ैया थाना: नशेड़ी अभियुक्त की गिरफ्तारी

मड़ैया थाना पुलिस ने नशाखोरी के आरोप में मो० सरवर आलम (पिता: मो० जमराती, निवासी: बरकतपुर मकैया) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

चित्रगुप्तनगर थाना: नशेड़ी अपराधी शिकंजे में

चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस ने नशे की हालत में मिले कुख्यात अभियुक्त भोला शर्मा (पिता: योगी शर्मा, निवासी: सन्हौली) को गिरफ्तार किया।

अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस सतर्क

खगड़िया पुलिस ने इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दे दिया है कि जिले में अपराध और नशाखोरी पर कोई रियायत नहीं दी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लगातार ऐसे अभियान चलाए जाएंगे।

जन-जन की सेवा में तत्पर खगड़िया पुलिस

खगड़िया पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को तुरंत दें। पुलिस की इस मुस्तैदी से इलाके में अपराधियों में खौफ का माहौल है। पुलिस के इस एक्शन से आम जनता में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है।

रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

079902
Users Today : 25
Users Yesterday : 24