शंभुगंज/बांका। थाना क्षेत्र के पौकरी पंचायत स्थित गढ़ी मोहनपुर गांव के वार्ड संख्या 10 का जलमीनार कक्ष का ताला तोड़कर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। घटना बीते सोमवार शाम चार बजे की है। घटना से आहत वार्ड सदस्य नीलम देवी ने संबंधित विभाग के पदाधिकारी को जानकारी देते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
बताया कि जल मीनार रूम का ताला तोड़कर उसमें रखे हुए सभी सामग्री को बाहर सड़क पर फेंक दिया है। इस घटना में वार्ड सदस्य ने गांव के चार युवकों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। बताया कि जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो उक्त चारो युवकों ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी है।
पीड़ित वार्ड सदस्य ने इस मामले को लेकर दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे एवं भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: कुमार चंदन, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"









Users Today : 15
Users Yesterday : 35