कोशी महोत्सव में प्रतिभाओं की चमक, KSC के 25 होनहार छात्र-छात्राएं सम्मानित

JEE-NEET की तैयारी अब आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए भी आसान, KSC देगा साथ

खगड़िया। कोशी साइंस क्लासेस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कोशी सेंट्रल स्कूल, सूर्य मंदिर चौक, मारर रोड स्थित परिसर में भव्य कोशी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद माहौल देशभक्ति और शिक्षा के रंग में रंग गया।

महोत्सव के दौरान KSC के 12वीं कक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 25 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खगड़िया जिले के तीसरे स्थान पर रहे और KSC टॉपर ज्ञानदीप कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ज्ञानदीप को JEE की तैयारी के लिए KSC की ओर से विशेष सहयोग देने की घोषणा की गई। वहीं, महोत्सव में द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र को NEET की निःशुल्क तैयारी का मौका मिलेगा।

इस मौके पर संस्था के निदेशक मनीष सर ने कहा, “अब वह दिन दूर नहीं जब खगड़िया के सैकड़ों बच्चे JEE और NEET में सफलता हासिल करेंगे। KSC परिवार का लक्ष्य है कि गरीबी और अभाव के कारण जो बच्चे अपने सपनों को अधूरा छोड़ देते हैं, अब वे भी उच्च स्तर की कोचिंग पाकर अपने सपनों को साकार कर सकेंगे।”

कार्यक्रम में राजीव सर, हरि सर, स्वतंत्र सर, श्रीवास्तव सर, राकेश सर, निजाम सर, मुकेश सर, राजेश सर समेत सभी शिक्षक एवं KSC के कर्मी उपस्थित रहे। अंत में राजीव सर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ आगे की रणनीतियों पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

KSC का यह प्रयास न केवल शिक्षा को सशक्त बना रहा है, बल्कि खगड़िया जिले के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक ठोस कदम साबित हो रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083711
Users Today : 17
Users Yesterday : 28