डफरपुर में गणेश प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

राजस्थान से लाई गई संगमरमर की भव्य प्रतिमा, लेफ्टिनेंट कर्नल राजीव कुमार सिंह ने कराया निर्माण

बाराहाट/बांका । बांका जिले के बाराहाट प्रखंड अंतर्गत डफरपुर गांव गुरुवार को आध्यात्मिक उल्लास से गूंज उठा। यहां नवनिर्मित श्री गणेश मंदिर में देवता की भव्य प्रतिमा की स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा विधिवत रूप से संपन्न हुई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

प्राण-प्रतिष्ठा का शुभ कार्य देवघर से पधारे वेदज्ञ आचार्य अनंत झा के नेतृत्व में पंडित रविकांत झा, अजीत झा सहित अन्य विद्वान आचार्यों की टीम द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर यजमान के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल राजीव कुमार सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी मोनिका सिंह उपस्थित रहीं।

यह मंदिर स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह एवं स्वर्गीय सिद्धेश्वरी देवी की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र लेफ्टिनेंट कर्नल राजीव कुमार सिंह द्वारा बनवाया गया है। खास बात यह रही कि राजस्थान में निर्मित संगमरमर की भव्य और विशाल गणेश प्रतिमा की स्थापना इसी मंदिर में की गई, जो इस क्षेत्र का पहला ऐसा मंदिर है।

प्रतिमा स्थापना से पूर्व पापहरनी सरोवर से कलश में जल भरकर श्रद्धालु महिलाएं शोभायात्रा के रूप में आयोजन स्थल तक पहुँचीं। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत भजन-कीर्तन, हवन और भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से भाग लिया।

इस पावन अवसर पर नारायण सिंह, पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह, विनय कापरी, नरेश साह, टिंकू कुमार, कपिल कुमार, आशुतोष सिंह, नीरज सिंह सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

यह आयोजन न सिर्फ धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का जीवंत उदाहरण भी पेश किया।

रिपोर्ट : कुमार चंदन, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083687
Users Today : 21
Users Yesterday : 32