Banka News: चटमा गांव में अजगर दिखा, गांव में मचा हड़कंप!

घर के दरवाज़े पर दिखा विशाल अजगर, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Banka News _ शंभुगंज/बांका: कुर्मा पंचायत के चटमा गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक किसान के घर के सामने एक विशालकाय अजगर दिखा। किसान आशीष कुमार के परिजन जैसे ही सुबह मुख्य दरवाजा खोलने पहुंचे, सामने कुंडली मारे बैठे अजगर को देख उनके होश उड़ गए। शोर मचते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग लाठी-डंडा लेकर दौड़ पड़े।

अजगर को देखने के लिए गांव वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई लोगों ने आशंका जताई कि आसपास और भी सर्प छुपे हो सकते हैं। लोगों ने जंगल और झाड़ियों में खोजबीन शुरू कर दी। सूचना मिलते ही वन विभाग को कॉल किया गया, लेकिन घंटों इंतजार के बावजूद कोई भी वनकर्मी नहीं पहुंचा। अंततः ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए अजगर को पकड़ कर गांव से दूर झाड़ियों में छोड़ दिया।

इस घटना के बाद पूरे दिन गांव में चर्चा का विषय बना रहा। इस संबंध में जिला वनपाल मनोज कुमार ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों से सटे इलाकों में अक्सर अजगर जैसे सांप भटक कर आ जाते हैं। उन्होंने बताया कि अजगर आमतौर पर इंसानों के लिए घातक नहीं होते, लेकिन इससे मिलती-जुलती ‘रसल वाइपर’ प्रजाति बेहद विषैली और जानलेवा होती है।

ग्रामीणों ने वन विभाग की लापरवाही पर भी गहरी नाराजगी जताई।

रिपोर्ट: कुमार चंदन, दैनिक बिहार पत्रिका, बांका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083663
Users Today : 29
Users Yesterday : 28