तेज रफ्तार ने ली युवक की जान: बांका में सड़क पर बिखरे सपने, नाश्ता बेचकर लौट रहा था घर

अज्ञात वाहन ने ली अशोक राय की जान, चालक फरार – परिजनों में कोहराम, ग्रामीणों ने उठाई परिवहन विभाग की नाकामी पर सवाल

बाराहाट/बांका। बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक अशोक राय की जान चली गई। चनरपुरा गांव निवासी अशोक अपनी नाश्ते की दुकान बंद कर रात्रि 9 बजे घर लौट रहा था कि लीलावरण के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अशोक राय सड़क पर बुरी तरह लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे बांका सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया, और अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

सूचना मिलते ही बाराहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

परिजनों में मचा कोहराम, ग्रामीणों में फूटा गुस्सा
मृतक के परिजन और गांव वाले इस दुर्घटना से स्तब्ध हैं। अशोक घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था, जो मेहनत-मजदूरी कर परिवार पालता था। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिवहन विभाग और प्रशासन पर गंभीर सवाल
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और परिवहन विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अवैध और बेलगाम रफ्तार से चलने वाले वाहनों पर कोई अंकुश नहीं है। न सड़कों पर स्पीड ब्रेकर हैं, न कोई निगरानी। ऐसे में आम लोग रोज़ अपनी जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों ने मांग की है कि दोषी वाहन चालक को अविलंब गिरफ्तार कर उस पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए, साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारी पर कार्रवाई कर इलाके में नियमित गश्ती और ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था की जाए।

यह हादसा नहीं, सिस्टम की लापरवाही से हुई हत्या है – और अब जवाबदेही जरूरी है।

रिपोर्ट: कुमार चंदन, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

077489
Users Today : 17
Users Yesterday : 42