बांका डीएम की सख्त हिदायत: “समय पर और गुणवत्ता से हो काम”, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

डीएम अंशुल कुमार ने दी स्पष्ट चेतावनी – पात्र लाभुकों को वंचित करना बर्दाश्त नहीं, रुके निर्माण कार्यों को तुरंत पूरा करें संबंधित अधिकारी

बांका। जिले के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। इस बैठक में ग्रामीण विकास विभाग के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, सीपीग्राम, पंचायती राज, राजस्व एवं भवन निर्माण कार्यों से जुड़ी योजनाओं पर विशेष फोकस रहा। डीएम अंशुल कुमार ने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि “पात्र लाभुकों खासकर अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के लोगों को सूची में अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए।

रुके कार्यों पर दिखी डीएम की नाराज़गी

बैठक के दौरान डीएम ने जिले के कई पंचायतों में पंचायत सरकार भवनों के कार्य शुरू नहीं होने पर नाराज़गी जताई। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि अविलंब समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य प्रारंभ करें।

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा पर विशेष बल

स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन (L.E.O.) और भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश मिला कि सभी निर्माणाधीन योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से तय समय में पूरा किया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की धीमी प्रगति पर भी नाराज़गी जताई गई और पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था अप्रैल अंत तक सुनिश्चित करने को कहा गया।

स्वच्छता और कचरा प्रबंधन योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि निर्माणाधीन कचरा प्रसंस्करण इकाइयों का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। साथ ही, घर-घर कचरा उठाने की योजना को प्रभावी बनाने के लिए उपयोगिता शुल्क वसूली बढ़ाने और वसूली गई राशि को ग्राम पंचायत बैंक खातों में जमा कराने का स्पष्ट आदेश दिया गया।

सीपीग्राम मामलों पर डीएम की विशेष नजर

लंबित शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही को लेकर डीएम ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि “जन समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई सहन नहीं की जाएगी।

इस बैठक के माध्यम से डीएम अंशुल कुमार ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया कि जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी – लक्ष्य स्पष्ट है: हर लाभुक तक योजना का लाभ और हर कार्य में पारदर्शिता व गुणवत्ता।

रिपोर्ट:  कुमार चंदन, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083663
Users Today : 29
Users Yesterday : 28