गोगरी में मनाई गई बाबा साहब की 134वीं जयंती डॉ. रवि कुमार बोले – अंबेडकर के विचारों से ही बनेगा न्यायपूर्ण भारत

गोगरी, खगड़िया। जदयू व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष डॉ. रवि कुमार के आवास पर सोमवार को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती गरिमामय माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं डॉ. रवि कुमार ने की, जिसमें दलित, वंचित, पिछड़े एवं महिला सशक्तिकरण पर आधारित बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश सचिव अनिल पोद्दार, जिला महासचिव जहीर आलम, जिला सचिव रिंकी कुमारी, जिला सचिव रवि कुमार चौरसिया, जिला सचिव जदयू सह मुखिया प्रतिनिधि जनार्दन मंडल गोगरी पंचायत, नगर अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. मनोज कुमार पासवान , शिवनारायण पंडित प्रखंड अध्यक्ष, नगर नगर उपसभापति राजेश पंडित, पूर्व मुखिया धीरेन्द्र सिंह, विनय सिंह रोशन, मायाराम मंडल, रिंकी कुमारी, मिकीं देवी, प्रिया देवी, बॉबी गांधी, प्रखंड अध्यक्ष शिवनारायण पंडित, सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए डॉ. रवि कुमार ने कहा, “बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समर्पण और साहस की मिसाल है। उन्होंने समाज के उस वर्ग को आवाज दी जिसे सदियों से दबाया गया था। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने तब थे। जब तक भारत में सामाजिक असमानता रहेगी, अंबेडकर की सोच हमें रास्ता दिखाती रहेगी।”

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता, शिक्षा और आत्मसम्मान की अलख जगाएं।

कार्यक्रम के अंत में बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। सभी उपस्थित जनों ने संविधान और सामाजिक न्याय के मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083663
Users Today : 29
Users Yesterday : 28