पटना इलाज कराने गए दंपती के बंद घर में 10 लाख की चोरी

अलमारी तोड़कर ले गए सोने-चांदी के जेवरात और नकदी, पुलिस जांच में जुटी

समस्तीपुर। जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदिनी पंचायत के वार्ड संख्या 3 में उस समय सनसनी फैल गई जब एक बंद मकान से लगभग 10 लाख रुपए की चोरी की वारदात सामने आई। चोरों ने सुनसान मकान को निशाना बनाते हुए अलमारी तोड़कर लाखों के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

मकान मालिक नागेश्वर ठाकुर उर्फ चंदेश्वर ठाकुर अपनी पत्नी के इलाज के सिलसिले में रविवार को पटना गए हुए थे। सोमवार सुबह जब वे वापस लौटे, तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है। अंदर जाने पर अलमारी टूटी हुई मिली और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब थे।

चोरी गए सामानों में सोने का मंगलसूत्र, गले की चेन, दो झुमके, चार अंगूठियां, एक दर्जन चांदी के सिक्के और नगदी शामिल है। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरी गई संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है।

बुजुर्ग दंपती ने बताया कि घर में केवल वही दोनों रहते हैं, जबकि उनके बेटे बाहर रहते हैं। इसी बीच चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए घटना को अंजाम दिया।

इस मामले में मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

इस सनसनीखेज चोरी की घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश दोनों का माहौल है। स्थानीय लोग बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्ट: रामरूप राय, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081716
Users Today : 17
Users Yesterday : 42