कलंकित हुआ पति-पत्नी का पवित्र रिश्ता: प्रेमी के लिए पत्नी ने करवाई अपने ही पति की नृशंस हत्या

सिंदूर मिटाकर रची साजिश, सुपारी देकर पति का सिर कलम कर फेंका शव

अमरपुर, बांका।जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बहियार इलाके में 11 अप्रैल को मिली एक सिरकटी लाश ने सनसनी फैला दी थी। अब इस हत्या की गुत्थी सुलझते ही पति-पत्नी के रिश्ते को कलंकित करने वाला दिल दहला देने वाला सच सामने आया है।

मृतक की पहचान केंदुआर निवासी बिहारी यादव के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में जब पुलिस ने मृतक की पत्नी रिंकु कुमारी से पूछताछ की तो साजिश की परतें एक-एक कर खुलने लगीं। रिंकु कुमारी ने स्वीकार किया कि उसके गांव के ही कुछ पुरुषों से अवैध संबंध थे, जिसकी जानकारी उसके पति को हो चुकी थी। पति के विरोध करने और पैसे देना बंद करने के बाद रिंकु ने उसे रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची।

35 हजार की सुपारी देकर करवाई हत्या
पुलिस के अनुसार, रिंकु कुमारी ने अपने सहयोगी बालेश्वर हरिजन और बिजुला देवी के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई। हत्या के लिए उसने बालेश्वर को 35 हजार रुपये की सुपारी दी। 11 अप्रैल को धारदार हथियार से बिहारी यादव की गला रेतकर हत्या कर दी गई और शव को विलासी नहर में फेंक दिया गया।

सबूतों के साथ तीनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों—रिंकु कुमारी, बालेश्वर हरिजन और बिजुला देवी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार, रिंकु का खून से सना कपड़ा, मृतक का मोबाइल फोन, और धड़ से अलग सिर भी बरामद कर लिया है।

पति-पत्नी के रिश्ते को किया शर्मसार
यह घटना पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते पर गहरा प्रश्नचिन्ह है। जहां यह संबंध विश्वास, त्याग और प्रेम का प्रतीक माना जाता है, वहीं रिंकु कुमारी ने इसे लालच और वासना की आग में झोंक कर कलंकित कर दिया। प्रेम में अंधी एक पत्नी ने न सिर्फ अपने सिंदूर का मान खोया, बल्कि इंसानियत को भी तार-तार कर दिया।

स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और आरोपी महिला के इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा कर रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट: कुमार चंदन, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081716
Users Today : 17
Users Yesterday : 42