गोगरी में 20 घंटे से बिजली गुल, विभाग की चुप्पी से उपभोक्ता बेहाल

तेज आंधी-बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित, जेईई फोन तक उठाना नहीं समझते मुनासिब

गोगरी (खगड़िया)। गोगरी प्रखंड में तेज आंधी और बारिश के बाद से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। बीते 20 घंटे से इलाके के हजारों लोग अंधेरे में जीवन बिता रहे हैं। न घरों में पंखा चल रहा है, न ही पानी की व्यवस्था संभव हो पा रही है। गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की हालत बेहाल है, लेकिन सबसे बड़ी समस्या यह है कि स्थानीय बिजली विभाग से कोई जानकारी नहीं मिल रही है।

दैनिक बिहार पत्रिका की पड़ताल में यह सामने आया कि स्थानीय बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (JEE) फोन तक उठाना मुनासिब नहीं समझ रहे। उपभोक्ता लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन विभाग की तरफ से कोई जवाब नहीं मिल रहा है।

लोगों का कहना है कि अगर मरम्मत या बहाली में देर हो रही है, तो कम से कम विभाग द्वारा स्थिति की जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि आमजन को भरोसा और धैर्य बना रहे। लेकिन विभाग की चुप्पी लोगों की नाराज़गी को और भड़का रही है।

स्थानीय निवासी कन्हैया कुमार ने कहा, “बारिश और आंधी के बाद बिजली गुल हो गई, लेकिन यह जानने को कोई तैयार नहीं है कि बिजली कब आएगी। ना कोई सूचना, ना कोई जवाब।”

अब सवाल यह है कि जब विभाग की ओर से कोई जवाबदेही नहीं होगी, तो आम लोग आखिर कहां जाएं?
दैनिक बिहार पत्रिका पूछता है—क्या बिजली विभाग जवाब देने के लिए भी तैयार नहीं है? और अगर नहीं, तो जनता तक सही सूचना कैसे पहुंचेगी?

बिजली कब बहाल होगी — यह सवाल आज गोगरी की हर गली, हर घर में गूंज रहा है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083683
Users Today : 17
Users Yesterday : 32