डीएम के आदेश को ठेंगा दिखा रहे डीसीएलआर! डेढ़ महीने बाद भी भ्रष्ट सीईओ के खिलाफ नहीं बना आरोप पत्र

लोगों की उठी मांग – डीसीएलआर संस्कार रंजन पर भी हो कार्रवाई

त्रिवेणीगंज (सुपौल)। सुपौल जिला प्रशासन के आदेश को त्रिवेणीगंज के डीसीएलआर संस्कार रंजन ने ठेंगा दिखा दिया है। जिला पदाधिकारी कौशल कुमार और अपर समाहर्ता राशिद कलीम अंसारी द्वारा भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी सीईओ प्रियंका सिंह के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार करने का निर्देश डेढ़ माह पूर्व दिया गया था, लेकिन आज तक न कोई कार्रवाई हुई, न कोई जवाबदेही तय की गई। सवाल ये है कि क्या डीसीएलआर सरकारी आदेशों से ऊपर हो चुके हैं?

प्रियंका सिंह पर अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी, फर्जी दाखिल-खारिज, सरकारी जमीनों की बंदरबांट, पर्चा वितरण में अनियमितता और राजस्व मामलों में जानबूझकर देरी जैसे संगीन आरोप हैं। अपर समाहर्ता के स्पष्ट निर्देश के बावजूद डीसीएलआर ने न सिर्फ आरोप पत्र को नजरअंदाज किया, बल्कि डीएम के आदेश को भी कागज़ की रद्दी समझकर किनारे कर दिया। यह सीधे-सीधे शासन की जीरो टॉलरेंस नीति की खिल्ली उड़ाने जैसा है।

सीईओ प्रियंका सिंह 

त्रिवेणीगंज की जनता महीनों से सीईओ के भ्रष्टाचार से त्रस्त है। ‘धक्का मार पदाधिकारी’ के नाम से कुख्यात प्रियंका सिंह लोगों से अभद्र व्यवहार करती हैं, बिना चढ़ावे कोई काम नहीं होता और मोटी रकम लेकर सरकारी जमीनें तक हड़पने के खेल में लिप्त हैं। अब सवाल है कि इस भ्रष्ट व्यवस्था को बचा कौन रहा है?

जनता आरोप लगा रही है कि डीसीएलआर खुद इस गड़बड़ी के भागीदार हैं। आरोप है कि प्रियंका सिंह के इशारे पर चलने वाला वसूली तंत्र पूरी अंचल व्यवस्था को खोखला कर चुका है, जिसमें राजस्व अधिकारी, कर्मचारी, निजी दलाल और सफेदपोशों की मिलीभगत है।

चौंकाने वाली बात ये है कि सीईओ के खिलाफ हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया, लेकिन कार्रवाई तो दूर, जांच की औपचारिकता तक नहीं निभाई गई। डीसीएलआर से जब इस पर बात की गई, तो उन्होंने बेशर्मी से कहा – “हम अपने कोर्ट के कामों में उलझे हुए हैं।”

अब त्रिवेणीगंज की जनता और पूरा जिला ये जानना चाहता है कि क्या भ्रष्टाचारियों की ढाल बन चुके अफसरों पर भी कार्रवाई होगी या सिस्टम की चुप्पी भ्रष्टाचार की ताकत बनती रहेगी? डीएम कौशल कुमार के लिए यह अग्निपरीक्षा से कम नहीं—अगर अब भी सख्त कदम नहीं उठे, तो जनता का भरोसा प्रशासन से पूरी तरह उठ जाएगा।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, सुपौल

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083683
Users Today : 17
Users Yesterday : 32