प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित – ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाक तनाव पर बड़ा बयान!

पीएम मोदी के संबोधन में भारत-पाकिस्तान के मौजूदा हालात और ऑपरेशन सिंदूर पर हो सकता है बड़ा ऐलान।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन देंगे। इस दौरान वे देशवासियों को मौजूदा भारत-पाकिस्तान तनाव और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कर सकते हैं। हाल के दिनों में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के बाद यह संबोधन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी अपने संबोधन में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकियों के अड्डों पर हुए हमलों और भारतीय सेना की कार्रवाई पर विस्तार से चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा, ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था।

देशवासियों की निगाहें अब रात 8 बजे होने वाले इस संबोधन पर टिकी हैं, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी सुरक्षा, कूटनीति और देश की सुरक्षा नीति पर अपनी रणनीति स्पष्ट कर सकते हैं।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083682
Users Today : 16
Users Yesterday : 32