महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर भाकपा का हल्लाबोल , चौथम में 16 मई को महाधरने का ऐलान

चौथम/खगड़िया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की अंचल परिषद की बैठक महेंद्र महीप की अध्यक्षता में मालपा में संपन्न हुई। बैठक में भाकपा खगड़िया जिला सचिव प्रभाकर प्रसाद सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के कारण आम जनता त्रस्त है। मोदी सरकार आतंकवाद पर काबू पाने में विफल रही है। पहलगाम में 28 जवानों की हत्या के बाद भी केंद्र सरकार आतंकियों पर कार्रवाई करने में असफल रही है।

प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा कि रोजगार के अभाव में नौजवान पलायन कर रहे हैं। महंगाई के चलते गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार परेशान हैं। किसानों को उनकी फसल का मुआवजा नहीं मिल रहा। आंधी-तूफान और बारिश के कारण फसलें बर्बाद हो गईं, लेकिन सरकार मुआवजा देने में असफल रही है।

चौथम के सरैया मुसहरी, लालपुर तेरासी, काठमारा, खिरनिया, फनगोतिरासी और टैगाछी के भूमिहीन परिवार वर्षों से झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। सरकार ने पुनर्वास की घोषणा की थी, लेकिन अब तक किसी को जमीन नहीं मिली। सड़क किनारे बसे लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। भैलोरी के लोगों को आज तक वासगीत पर्चा नहीं दिया गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए नेताओं ने कहा कि योजना के नाम पर घूसखोरी की जा रही है। पेंशनधारियों को 3000 रुपये मासिक पेंशन दिलाने और जन वितरण प्रणाली में 35 किलो अनाज दिलाने की मांग की गई।

भाकपा ने 16 मई को चौथम प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर महाधरने का ऐलान किया है। इस धरने में हजारों लोग भाग लेंगे। बैठक में अंचल मंत्री अनिल कुमार सिंह, सतनारायण सिंह, जोगिंदर सिंह, फुलेश्वर पटेल, लालकुन चौधरी, चंद्रदेव तांती, सिकंदर मालाकार, नीलू कुमारी, मीना देवी, अशोक शाह, रामस्वरूप चौधरी और मनोज शर्मा समेत दर्जनों नेता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083682
Users Today : 16
Users Yesterday : 32