पूर्व मंत्री रामानंद बाबू को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, नेताओं और समर्थकों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

परबत्ता, खगड़िया। बिहार के पूर्व मंत्री और परवत्ता के पूर्व विधायक रामानंद बाबू के निधन पर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर शोक संवेदना प्रकट की गई। उनके आवास पर बीते कल देर शाम कई दिग्गज नेता और समर्थक पहुंचे। उनके पुत्र, विधान पार्षद राजीव जी और विधायक डॉक्टर संजीव कुमार जी सहित पूरे परिवार को सांत्वना दी गई।

मौके पर मथुरापुर (खगड़िया) के पूर्व मुखिया अशोक बाबू, मनीष जी, पार्टी एलसी सचिव कामरेड नवीन जी, डीसीएम संजीव कुमार, अनिल वर्मा, एसएफआई जिला सचिव सोनेलाल यादव, स्थानीय नेता पंकज जी और मिथलेश जी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

इसके बाद विधायक आवास परबत्ता से निकलकर स्थानीय अस्पताल में समर्थकों के साथ कुछ समय बिताया गया। तत्पश्चात, पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड हारेराम चौधरी के सिराजपुर स्थित आवास पर सभी लोग पहुंचे। यहां चाय-नाश्ते के साथ राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान कामरेड सुनील मंडल, एलसीएम अजय कुमार कारे और रामप्रवेश चौधरी भी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081035
Users Today : 4
Users Yesterday : 34