सुपौल में डीएम की बड़ी कार्रवाई: आठ राजस्व कर्मी सस्पेंड, भ्रष्टाचार के आरोपी राज रोशन पर कसा शिकंजा

सुपौल। जिलाधिकारी कौशल कुमार की कड़ी कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है। डीएम ने हड़ताल से लौटने के बाद ड्यूटी ज्वाइन न करने वाले त्रिवेणीगंज अंचल के आठ राजस्व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित कर्मियों में मु. नजीब आलम, राज रोशन कुमार, उदय कुमार, मु. ईबरान, राज कुमार, रघुवेंद्र कुमार, अजय कुमार और राजीव कुमार शामिल हैं।

इन सभी को निलंबन अवधि के दौरान अनुमंडल कार्यालय निर्मली में मुख्यालय निर्धारित किया गया है।

इनमें सबसे चर्चित नाम राज रोशन कुमार का है, जिन पर पहले भी कई बार भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग चुके हैं। बताया जाता है कि राज रोशन पैसे लेकर सही को गलत और गलत को सही करने में माहिर था। खासकर, गैर-मजरूआ भूमि के नाम पर लूट मचाने में वह कुख्यात हो चुका था।

राज रोशन खुद को विधायक और मंत्रियों का करीबी बताकर आम लोगों को धमकाता था। उसके कारनामों से त्रिवेणीगंज के लोग बेहद परेशान थे। वहीं, दलाल माफियाओं के संरक्षण में काम करने वाले राज रोशन की बर्खास्तगी को लेकर जिला प्रशासन की जमकर सराहना हो रही है।

डीएम कौशल कुमार के इस कड़े फैसले से जिला प्रशासन की सख्ती का संदेश गया है। लोग अब राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। क्या राज रोशन की बर्खास्तगी से अन्य भ्रष्ट कर्मियों पर भी गाज गिरेगी? यह देखना दिलचस्प होगा।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, सुपौल 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083682
Users Today : 16
Users Yesterday : 32