सबलपुर में शराब की बड़ी खेप बरामद, 54 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर दबोचा!

बाइक की डिक्की से निकली शराब की महफिल, चौंक गई पुलिस

पंजवारा, बांका। बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को रंगे हाथों दबोच लिया। सबलपुर बजरंगबली मोड़ के पास तैनात पुलिस गश्ती दल ने जैसे ही एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका, उसकी तलाशी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। तस्कर के बैग से अलग-अलग ब्रांड की कुल 54 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई।

थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक तस्कर चंड़ीडीह की ओर शराब लेकर जा रहा है। इसी आधार पर सबलपुर चौक पर चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां बाइक सवार को रोकते ही सच्चाई सामने आ गई।

गिरफ्तार युवक की पहचान गुरुदेव कुमार यादव, पिता मुनिलाल यादव, निवासी – सरुचा, थाना – बौंसी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर लिया है।

गुरुदेव के खिलाफ बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि इस शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और किन लोगों तक इसे पहुंचाना था।

बड़ी बात यह है कि पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य बिहार में इस तरह खुलेआम तस्करी की घटना एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

रिपोर्ट: ब्रजेश राठौर , दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083659
Users Today : 25
Users Yesterday : 28