जनता की उम्मीदों पर खरे उतरे सांसद विवेक ठाकुर : डॉ. मनीष पंकज मिश्रा

गया में हुआ भव्य स्वागत, विकास कार्यों के लिए मिली सराहना

गया। मगध की पावन धरती पर नवादा के लोकप्रिय एवं कर्मठ सांसद विवेक ठाकुर का भव्य स्वागत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं द्वारा किया गया। सांसद के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। सभी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनके द्वारा कराए गए जनहितकारी विकास कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि सांसद विवेक ठाकुर जनता की उम्मीदों पर खरे उतरने वाले जनप्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा, “चाहे सड़क निर्माण हो, शिक्षा का विस्तार, या किसानों की समस्याओं का समाधान — हर क्षेत्र में ठाकुर जी ने उल्लेखनीय पहल की है और विकास की नई इबारत लिखी है।”

डॉ. मिश्रा ने आगे कहा कि विवेक ठाकुर का राजनीतिक जीवन पारदर्शिता, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। वह भाजपा की नीति और नीयत का जीवंत उदाहरण हैं। उन्होंने यह भी दोहराया कि भाजपा सदैव राष्ट्रहित और जनहित को सर्वोपरि रखती है।

सांसद के स्वागत समारोह में भाजपा प्रदेश समिति के सदस्य महेश शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, पूर्व मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर, नागेंद्र प्रसाद शर्मा, दुर्गेश प्रसाद सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, गया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081035
Users Today : 4
Users Yesterday : 34