2026 तक बंद हो सकते हैं ₹500 के नोट! ब्लैकमनी पर रोक और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने की तैयारी

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) मार्च 2026 तक ₹500 के नोटों को बंद कर सकता है। बैंकिंग विशेषज्ञ अश्विनी राणा के अनुसार, सरकार और रिजर्व बैंक इस दिशा में विचार कर रहे हैं ताकि ब्लैकमनी पर लगाम लगाई जा सके और डिजिटल ट्रांजेक्शन को प्रोत्साहित किया जा सके।

बता दें कि इससे पहले आरबीआई ₹500, ₹1000 और ₹2000 के पुराने नोटों को बंद कर चुका है। अब संभावना जताई जा रही है कि 100 और 200 रुपये के नोटों के प्रचलन को बढ़ाने के लिए ₹500 के नए नोट भी चरणबद्ध तरीके से बंद किए जा सकते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि ‘विकसित भारत 2047’ की तैयारी के तहत यह फैसला डिजिटल इकॉनॉमी को बल देने के उद्देश्य से लिया जा सकता है। सरकार की मंशा है कि नकद लेनदेन को कम कर डिजिटल भुगतान प्रणाली को सशक्त बनाया जाए।

हालांकि इस विषय में अभी तक आरबीआई या वित्त मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083777
Users Today : 2
Users Yesterday : 25