रिपोर्ट: ब्रजेश राठौर, दैनिक बिहार पत्रिका
पंजवारा (बांका)। धोरैया-पंजवारा मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह करीब 4 बजे तेज रफ्तार ने फिर कहर बरपाया। पंजवारा धर्मकांटा के पास दो ट्रकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें एक ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दूसरे ट्रक का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
हादसे में घायल खलासी बिट्टू ने बताया कि वह धोरैया की ओर से पाकुड़ छर्री लाने जा रहा था, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया और वाहन सड़क पर ही फंस गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पंजवारा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल खलासी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। चश्मदीदों के अनुसार, फरार ट्रक में मक्का लदी हुई थी और वह पंजवारा की ओर से धोरैया जा रही थी। टक्कर के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
पुलिस अब फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 14
Users Yesterday : 42