रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका
गया। केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए मंगलवार का दिन बेहद हृदयविदारक और पीड़ादायक साबित हुआ। हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सात श्रद्धालुओं की मौत की खबर ने पूरे देश को शोक और स्तब्धता में डाल दिया है। इस त्रासदी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने गहरा दुःख और संवेदना प्रकट की है।
डॉ. मिश्रा ने इसे न केवल मृतकों के परिजनों के लिए, बल्कि समस्त देशवासियों के लिए एक मार्मिक क्षण बताया। उन्होंने कहा, “श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन हेतु पवित्र भावना से यात्रा पर निकले थे, परंतु दुर्भाग्यवश इस दुर्घटना ने उनके जीवन का अंत कर दिया। यह दुर्घटना अपूरणीय क्षति है।”
उन्होंने आगे कहा, “यह समय संवेदना और प्रार्थना का है। मैं भगवान शिव से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और शोकसंतप्त परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।”
डॉ. मिश्रा ने यह भी स्पष्ट किया कि वे इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी संवेदनाओं के साथ खड़े हैं और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, भाजपा नेता राणा रणजीत सिंह, संतोष ठाकुर समेत अन्य नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"







Users Today : 2
Users Yesterday : 25