सड़क दुर्घटना में घायल भाई के बाद अब बहन की भी मौत, गांव में पसरा मातम

नेपाली अस्पताल से इलाज कराकर लौटते समय ट्रक की चपेट में आए थे भाई-बहन, तीन दिन बाद बहन ने भी तोड़ा दम

रिपोर्ट: नैयर आलम दैनिक बिहार पत्रिका

खगड़िया। बेलदौर प्रखंड अंतर्गत कैंजरी पंचायत के कदवा वासा गांव में एक ही परिवार में फिर से मातम पसर गया जब सड़क दुर्घटना में घायल हुई बहन नूतन कुमारी की भी सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले उसी दुर्घटना में घायल भाई सुजीत कुमार की मौत घटना के दिन ही हो गई थी।

जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय सुजीत कुमार अपनी बहन नूतन कुमारी को आंख के इलाज के लिए नेपाल के लहान स्थित एक अस्पताल में लेकर गया था। शनिवार को दोनों भाई-बहन बाइक से इलाज कराकर घर लौट रहे थे, तभी दरभंगा जिले के सिमराहा चौक के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

जहां सुजीत कुमार ने उसी दिन इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं नूतन कुमारी ने तीन दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद सोमवार को अंतिम सांस ली। इस हृदयविदारक हादसे से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में शोक की लहर है और लोग परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे हुए हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083777
Users Today : 2
Users Yesterday : 25