तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 55 वर्षीय महिला की मौत, बेलदौर में फैला मातम

रुपया निकासी के दौरान हुआ हादसा, परिजनों ने उठाई सड़क पर स्मैकर और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग

रिपोर्ट: नैयर आलम, दैनिक बिहार पत्रिका 

खगड़िया। जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के बोबील पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 8 निवासी स्वर्गीय हिरदी साह की 55 वर्षीय पत्नी भादो देवी की मौत सड़क हादसे में हो गई। घटना उस वक्त घटी जब वह अपने पुत्र दीपक साह के साथ बैंक से रुपया निकालने जा रही थीं। इसी दौरान पीडब्ल्यूडी पथ पर स्थित पानी टंकी के समीप एक अनियंत्रित तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल भादो देवी को आनन-फानन में परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलदौर लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर स्मैकरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस हादसे के बाद बेलदौर थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह के निर्देश पर अपर थाना अध्यक्ष पवन कुमार और एसआई राहुल कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया भेज दिया।

घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी ऋषभ कुमार और लोजपा नेता गौतम कुमार भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए प्रशासन से स्मैकरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक ऐसे असामाजिक तत्वों पर लगाम नहीं लगेगा, तब तक सड़क दुर्घटनाएं थमती नहीं दिखतीं।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083777
Users Today : 2
Users Yesterday : 25