अमरनाथ यात्रा मार्ग एक जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित ड्रोन, यूएवी और गुब्बारों की उड़ान पर पूरी तरह प्रतिबंध, सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद

दैनिक बिहार पत्रिका, श्रीनगर। वार्षिक अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने आगामी 1 जुलाई से 10 अगस्त तक अमरनाथ यात्रा मार्ग को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है। इस आदेश के तहत पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर किसी भी प्रकार के हवाई उपकरणों जैसे ड्रोन, यूएवी (मानवरहित विमान) और गुब्बारों की उड़ान पर प्रतिबंध रहेगा।

गृह मंत्रालय की सिफारिश पर लिया गया यह निर्णय केवल चिकित्सा निकासी, आपदा प्रबंधन अथवा सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी गतिविधियों पर लागू नहीं होगा। इन आवश्यक सेवाओं के संचालन हेतु एक विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जल्द जारी की जाएगी।

गौरतलब है कि इस बार अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी। हाल ही में हुए पहलगाम हमले को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के अतिरिक्त उपाय किए जा रहे हैं। यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए 580 कंपनियों की केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083561
Users Today : 8
Users Yesterday : 24