गोगरी पुलिस की छापेमारी में देसी पिस्टल और शराब बरामद, एक कारोबारी गिरफ्तार

बरहरा गांव में सनोज यादव के घर से मिली अवैध सामग्री, उत्पाद विभाग की सूचना पर हुई कार्रवाई

दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया। जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के बरहरा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक देसी पिस्टल और तीन फ्रूटी पैक शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्थानीय कारोबारी सनोज यादव के रूप में हुई है।

मंगलवार को उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली कि सनोज यादव ने अपने घर में शराब का स्टॉक कर रखा है। जब उत्पाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तो आरोपी ने खुद को घर में बंद कर लिया और दरवाजा नहीं खोला। टीम ने कई बार कोशिश की, लेकिन जब सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने गोगरी पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद गोगरी थानाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक देसी पिस्टल और तीन फ्रूटी पैक शराब बरामद किए गए। पुलिस ने सनोज यादव को गिरफ्तार कर थाना ले आई और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि देसी पिस्टल कहां से लाई गई और इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध हथियार और शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083587
Users Today : 9
Users Yesterday : 25