अब हाईवे पर सफर होगा बेफिक्र, तीन हजार रुपये में मिलेगा सालभर का फास्टैग पास

दैनिक बिहार पत्रिका, नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया है। देशभर के निजी वाहन चालकों को राहत देते हुए सरकार ने 3,000 रुपये का वार्षिक फास्टैग आधारित पास लॉन्च करने का निर्णय लिया है, जो इस साल 15 अगस्त से लागू होगा। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने एक्स पोस्ट के माध्यम से बताया कि यह पास गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। यह सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष या 200 यात्राओं (जो पहले हो) तक वैध रहेगा और पूरे भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों पर लागू होगा।

यह पहल लंबे समय से चली आ रही टोल प्लाज़ा संबंधी समस्याओं- जैसे प्रतीक्षा समय, भीड़ और लेन विवाद के समाधान करने के उद्देश्य से लाई गई है। पास धारकों को टोल प्लाज़ा पर बार-बार भुगतान से मुक्ति मिलेगी और यात्रा अधिक तेज़ और सुविधाजनक होगी।

उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पास के सक्रियण और नवीनीकरण के लिए राजमार्ग यात्रा ऐप और एमओआरटीएच या एनएचएआई की वेबसाइट पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। इससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी।

गडकरी ने कहा कि लंबे समय से टोल प्लाज़ा की 60 किलोमीटर सीमा को लेकर उठ रही चिंताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस योजना को आकार दिया है। सरकार के इस कदम से उन लोगों को राहत मिलेगी जो एक ही टोल के दायरे (60 किमी तक) में नियमित यात्रा करते हैं। इस नीति से उम्मीद की जा रही है कि यह लाखों निजी वाहन चालकों के लिए यात्रा को तेज, सुरक्षित और सहज बनाएगी।

नीति का उद्देश्य ‘एक राष्ट्र, एक पास’ की अवधारणा को मजबूत करना है। खास बात यह है कि इसका रजिस्ट्रेशन और रिन्यूअल प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिसे राजमार्ग यात्रा ऐप और एनएचएआई या एमओआरटीएच की वेबसाइट से पूरा किया जा सकेगा।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081664
Users Today : 7
Users Yesterday : 52