नारायणा कैंसर संस्थान में सेमिनार का आयोजन, स्वस्थ मरीजों को किया गया सम्मानित

संघर्ष करने वाले कभी हारते नहीं: डॉ. अभिषेक आनंद

दैनिक बिहार पत्रिका, पटना। “संघर्ष करने वाले कभी हारते नहीं” — यह प्रेरणादायक बातें कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक आनंद ने कही। वे राजीव नगर, नाला रोड स्थित नारायणा कैंसर संस्थान में आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे, जहाँ आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत इलाजरत कैंसर मरीजों के अनुभव साझा किए गए और स्वस्थ हो चुके मरीजों को सम्मानित किया गया।

सेमिनार में इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके मरीजों रूपाली मिश्रा, विश्वजीत कुमार, सन्नी कुमार, मंजू देवी, अजय कुमार एवं अर्जुन सिंह को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद मरीजों ने डॉक्टर अभिषेक आनंद को “धरती का भगवान” बताते हुए कहा कि उन्होंने गरीबों को मुफ्त में इलाज कराकर जीवनदान दिया है।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि पूर्णिया जिले के रुपौली प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर थाना क्षेत्र के अवधेश शर्मा की पत्नी सुलेखा देवी को स्थानीय डॉक्टर द्वारा कैंसर की पुष्टि के बाद नारायणा कैंसर संस्थान लाया गया। परिजनों ने बताया कि पहले तो उन्हें गहरा सदमा लगा, लेकिन जब दिघौन गांव के मोहम्मद नैयर ने नारायणा संस्थान का सुझाव दिया तो उन्होंने विश्वास करते हुए 8 जून को यहां आकर इलाज शुरू कराया। आज सुलेखा देवी की हालत पहले से बेहतर है।

कार्यक्रम में नारायणा कैंसर संस्थान के डायरेक्टर डॉ. पी. के. पंडित ने कहा कि “कैंसर का इलाज संभव है, बस मरीज और परिजनों को भरोसा बनाए रखना होता है। जहाँ विश्वास है, वहाँ हर बड़ी जंग जीती जा सकती है।”

मौके पर डॉ. दीप्ति पंवार, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. ऋषिकांत समेत संस्थान के अन्य डॉक्टर और स्टाफ उपस्थित रहे।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083588
Users Today : 10
Users Yesterday : 25