परिजनों को दी गई जान से मारने की धमकी, पुलिस से की गई शिकायत
नैयर आलम, दैनिक बिहार पत्रिका
बेलदौर (खगड़िया)। बेलदौर थाना क्षेत्र से एक 21 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर एक युवक दिल्ली लेकर फरार हो गया है। घटना को लेकर पीड़िता की 40 वर्षीय मां ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
आवेदन में महिला ने बताया कि उसकी बेटी घर से राशन लेने के बहाने निकली थी, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को पता चला कि एक युवक किशोरी को करीब दो लाख रुपये नगद और 90 हजार रुपये के जेवरात के साथ दिल्ली ले गया है।
पीड़ित परिजनों का आरोप है कि इस कांड में गांव के आधे दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं, जिन्होंने साजिश रचकर किशोरी को भगाने में मदद की। जब परिवार वालों ने आरोपी युवक के परिजनों से संपर्क किया, तो दिल्ली में किशोरी को कहीं छुपा देने की बात कही गई।
इतना ही नहीं, परिजनों के अनुसार आरोपी पक्ष ने गाली-गलौज और मारपीट भी की तथा धमकी देते हुए कहा, “तुम्हारी बेटी से शादी कर ली है, अगर पुलिस में शिकायत की तो उसे जान से मार देंगे।”
इस संबंध में थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार से आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों की मानें तो क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, और प्रशासन को सख्त कदम उठाने की ज़रूरत है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 7
Users Yesterday : 52